- फैमिली फार्मर व फैमिली काऊ योजना का शुभारम्भ - 120 से अधिक आर्गेनिक स्टाल्स

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2021-03-18 09:23:23


 - फैमिली फार्मर व फैमिली काऊ योजना का शुभारम्भ - 120 से अधिक आर्गेनिक स्टाल्स

जैविक किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों की उपस्थिति में आर्गेनिक एक्सपो 2021 का आगाज
- फैमिली फार्मर व फैमिली काऊ योजना का शुभारम्भ
- 120 से अधिक आर्गेनिक स्टाल्स
- विशेषज्ञों द्वारा दी गई जैविक कृषि की तकनीकी जानकारियां
इंदौर. मिशन हेल्दी इंडिया के तहत देश के सबसे बड़े ऑर्गनिक मेले का आगाज इंदौर के कृषि महाविद्यालय में हो गया है. 21 मार्च तक चलने वाले इस पांच दिवसीय जैविक कृषि ज्ञान सम्मेलन- आर्गेनिक एक्सपो 2021 का शुभारम्भ श्री कमलसिंह अंजना, अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, मालवा प्रान्त, श्री साईं प्रसाद, निदेशक, भारतीय गेंहू कृषि अनुसंधान केंद्र, मप्र छत्तीसगढ़ , आलोक मीणा, संयुक्त संचालक, कृषि, डॉ अशोक शर्मा, डीन, कृषि महाविद्यालय, श्री लक्ष्मी नारायण पटेल, कोषाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ एवं महिला सशक्तिकरण की मिसाल सुभद्रा खापर्डे जी, ऑर्गनिक एक्सपो संचालक मनोज मिश्रा व अन्य की उपस्थिति में द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान मुख्य अथिति सुभद्रा खापर्डे ने जंगल अधिकार, भू-अधिकार, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण-संवर्धन, महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, नवीनीकरणीय ऊर्जा एवं देसी प्राकृतिक खेती पर तेजी से काम जारी रखने के साथ जैविक को अपनाने के विशेष कारणों पर भी ध्यान आकर्षित किया. मुख्य आयोजनकर्ता श्री मनोज मिश्रा ने फैमिली फार्मर व फैमिली काऊ योजनाओं की घोषणा करते हुए, सभी से जैविक बनने का आग्रह किया. व्यापारी व ट्रेनर आकाश चैरसिया ने आर्गेनिक मल्टीलेयर फार्मिंग पर उद्बोधन देकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की.  इस प्रदर्शनी में जैविक कम्पनियों के स्टाल तथा जैविक कृषि कर रहे किसानों के उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय किया जारहा है. जैविक कृषि ज्ञान सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती के साथ आर्गेनिक उत्पादों के अधिक प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना है. यहाँ आपको घी, तेल नमक मसाले, पूजा पाठ सामग्री से लेकर फल व सब्जियों तक, सब कुछ जैविक खेती से तैयार किया हुआ ही मिलेगा. इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में ज्ञान सम्मेलन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जिसके अंतर्गत जैविक क्षेत्र की महान विभूतियां जैसे सुश्री शर्मिला जैन, श्री रमेश भाई रूपरेलिया, श्री गोपाल भाई सुतरिया व अन्य द्वारा प्रत्यक्ष रूप से उनके अनुभवों को साझा किया जाएगा. गौरतलब है कि एक्सपो के आगामी दिनोंमें गौ आधारित जैविक खेती का सजीव प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा. जहां उन्नत किस्म के पशुओं की प्रदर्शनी, गोबर, गौमूत्र व फसल अवशेष के माध्यम से निर्मित विभिन्न प्रकारकी जैविक खादों की प्रदर्शनी तथा जैविक सूक्ष्म पोषक तत्वों के निर्माण की विधि का सजीव प्रदर्शन भी होगा. इसके अतिरिक्त मेले में पहुंचने वालों के लिए जैविक सब्जी मंडी एवं फूड जोन भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: